बाइक चोर का खेल खत्म पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘लंबी’ कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गुरुग्राम&comma; à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ देवी <&sol;strong>&colon;  सोहना में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को अपराध शाखा सोहना की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद तालीम उर्फ लंबी &lpar;26&rpar; निवासी गांव धोज&comma; जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार&comma; 9 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना में शिकायत दी थी कि आईसीआईसीआई बैंक सोहना के नजदीक से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के दौरान अपराध शाखा सोहना की टीम ने आरोपी को सोहना-तावडू रोड स्थित टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ फरीदाबाद और गुरुग्राम में चोरी व छीना-झपटी के चार मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद कर ली हैं और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दो आरोपी गिरफ्तार चोरी के आभूषण समेत 19.66 लाख रुपये की नकदी बरामद!

फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर गिरने की घटना, जिसमें कार्यरत करीब 07 मजदूर घायल हो गए

औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक में डीसी ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश