बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नरपतगंज&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच बाइक चोरी कांड के आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड मिठू कुमार मंडल को सुपौल जिले के करजाईन बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिठू कुमार मंडल&comma; पिता दशरथ मंडल&comma; निवासी बलुआ वार्ड संख्या-05&comma; थाना बलुआ बाजार&comma; जिला सुपौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध फुलकाहा थाना कांड संख्या 141&sol;2026&comma; दिनांक 12 जून 2026 के तहत पांच बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुपौल जिले के करजाईन बाजार में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई&comma; जिसमें आरोपी को दबोच लिया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई रंजना कुमारी के नेतृत्व में की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया। फुलकाहा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच तेज कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!