बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  बाईपास थाना क्षेत्र के चैनपुरा इलाके में 25 अगस्त 2026 की सुबह बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है&comma; जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है।जानकारी के मुताबिक बाईपास थाना के TOP से करीब 300 मीटर की दूरी पर चोर ने एक मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाइक मालिक ने बाईपास थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसमें दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। सबसे अहम बात यह है कि जिस इलाके में बाइक चोरी की वारदात हुई&comma; वह बाईपास थाने के TOP से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन