बिहार के नए DGP ने पदभार ग्रहण किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में नए डीजीपी विनय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। डीजीपी के रूप में चार्ज लेने के साथ ही विनय कुमार ने अपनी मंशा साफ कर दी। डीजीपी ने कहा कि अब अपराधियों की संपत्तियों को अनुसंधान के दौरान अटैच किया जाएगा। इसके तहत थानों को निर्देश दिया जाएगा कि वे अपराधियों की संपत्तियों की जानकारी प्राप्त करें और पुलिस मुख्यालय को सूचित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने की प्राथमिकता रहेगी&comma; कानून के शासन को स्थापित करने के लिए जितने भी नियम-परिनियम हैं&comma; उन्हें प्रभावकारी ढंग से लागू किया जाएगा&period; अपराधियों पर सख्त नकेल कसा जाएगा&period; अपराधियों के खिलाफ चर्तुदीक दिशा से काम किया जाएगा&period; स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि पुलिस का ध्यान अब सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी पर नहीं&comma; बल्कि उनकी संपत्तियों की जब्ती पर भी होगा। इस कदम से अपराधियों के बीच हड़कंप मचने की संभावना जताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के नए DGP विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी गिनती सरल&comma; शालीन और शोधक्षम अधिकारियों में होती है। आपको बतादे की विनय कुमार मोतिहारी के एसपी भी रह चुके हैं। उन्होंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में वे पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के डीजी के पद पर कार्यरत थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न