डुमरी में बनेगी बिहार की पहली ‘स्पोर्ट्स सिटी’: 574 करोड़ से 100 एकड़ में होगा निर्माण, मंत्री श्रेयसी सिंह ने की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ अग्रवाल <&sol;strong>&colon; खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में खेल विकास और अवसंरचना परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डुमरी स्पोर्ट्स सिटी&comma; जिला उत्कृष्टता केंद्र&comma; पंचायत खेल मैदान और खिलाड़ियों को रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"&sol;&sol;&sol;data&sol;user&sol;0&sol;org&period;wordpress&period;android&sol;cache&sol;img-20260611-wa00372583904284679490171&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-12503" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>डुमरी स्पोर्ट्स सिटी&colon; बिहार का नया खेल हब<br &sol;>लगभग 100 एकड़ में बनने वाली डुमरी स्पोर्ट्स सिटी के लिए 574 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। प्रस्ताव पटना DM और भू-अर्जन पदाधिकारी को भेजा जा चुका है। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह बिहार के खेल विकास का नया केंद्र बनेगी। यहां खेल&comma; प्रशिक्षण और खेल उद्योग का विस्तार होगा।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद और ओडिशा के खेल मॉडल का अध्ययन किया गया है। निर्माण से पहले विशेषज्ञ परामर्शदाता नियुक्त होंगे। परियोजना की मासिक समीक्षा होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"2" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>15 जून से 3 जिलों में खुलेंगे उत्कृष्टता केंद्र<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अरवल में कबड्डी&comma; मधेपुरा में बैडमिंटन और किशनगंज में ताइक्वांडो का आवासीय जिला उत्कृष्टता केंद्र 15 जून से शुरू होगा। सिवान&comma; मुंगेर और जमुई में फुटबॉल के केंद्र बनेंगे। DG रवींद्रन शंकरण ने बताया कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन पूरा हो चुका है। विकास आयुक्त ने 30 सितंबर 2026 तक सभी जिला केंद्र चालू करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"3" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>क्रिकेटरों को भी &OpenCurlyQuote;मेडल लाओ&comma; नौकरी पाओ’ योजना में जगह<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ-साथ BCCI द्वारा चयनित भारतीय पुरुष-महिला सीनियर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी लेवल-9 की सरकारी नौकरी दी जाए। प्रस्ताव पास होने पर इन्हें सीधी नौकरी मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"4" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>राजगीर स्टेडियम दिसंबर तक तैयार&comma; 40 हजार दर्शक क्षमता<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भवन निर्माण सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 31 दिसंबर 2026 तक बन जाएगा। पवेलियन तैयार है&comma; 3 दीर्घाओं का काम तेज है। कुल क्षमता 40&comma;000 होगी। लागत 1&comma;121 करोड़ रुपये है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"5" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>4&comma;700 पंचायतों में खेल मैदान तैयार<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य की 8&comma;053 पंचायतों में से 4&comma;700 में 5&comma;266 खेल मैदान बन चुके हैं। बाकी पंचायतों में भी प्राथमिकता पर मैदान बनेंगे। विकास आयुक्त ने पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को समन्वय कर काम तेज करने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"6" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>खेल कैलेंडर&colon;रग्बी&comma; हॉकी प्रो लीग राजगीर में<br &sol;>नवंबर 2026 में राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज होगी। जुलाई-अगस्त में खेलो इंडिया अस्मिता महिला भारोत्तोलन&comma; 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस और दिसंबर में FIH प्रो लीग आयोजित होगी।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>4&comma;818 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खेल सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि 4&comma;818 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। 17&comma;000 शिक्षकों को योग प्रशिक्षण दिया गया है। बिहार खेल विश्वविद्यालय&comma; राजगीर में खेल पत्रकारिता कोर्स भी शुरू होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol start&equals;"8" class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>बीपी सिन्हा कॉलेज बनेगा प्रीमियम खेल केंद्र<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना स्थित बी&period;पी&period; सिन्हा शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय को PPP मॉडल पर 114 करोड़ से आधुनिक खेल सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शिक्षा सचिव विनोद सिंह गुंजियाल&comma; DG रवींद्रन शंकरण&comma; भवन निर्माण सचिव प्रणव कुमार&comma; पंचायती राज सचिव मनोज कुमार&comma; ग्रामीण विकास सचिव पंकज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार बिहार को देश के अग्रणी खेल राज्यों में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विभाग समय पर काम पूरा करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा डीएम की तकनीकी विभागों के साथ समीक्षा बैठक;काम में देरी पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंचायत सरकार भवन जल्द बनाने का निर्देश

3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

क्रिमिनल कोर्ट के शुभारंभ एवं कार्यारंभ को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी