बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बोरिंग रोड स्थित शांतीलाल स्वीट्स के सभागार में आज बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक &lpar;AGM&rpar; का आयोजन अध्यक्ष अनुराग कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। इस बैठक में बिहार के कुल 21 जिलों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आम बैठक में मुख्य रूप से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सतीश राजू&comma; भाजपा नेता विकास कुमार गोल्डी तथा विकास कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मिलकर खेलों के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई&comma; जिसमें महिला सुरक्षा&comma; जिला स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना&comma; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की भागीदारी को मजबूत करना शामिल रहा। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि पिछले वर्षों में मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल बिहार के किन-किन जिलों में अच्छी तरह से विकसित हुआ है और किन क्षेत्रों में अभी और कार्य करने की आवश्यकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सतीश राजू ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर संभव प्रयास कर मॉडर्न पेंटाथलॉन को बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आम बैठक में आए सभी अतितिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत नितीश कुमार ने किया ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आम बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख जिलों में बेगूसराय&comma; खगड़िया&comma; मुंगेर&comma; भागलपुर&comma; पूर्णिया&comma; सहरसा&comma; पटना&comma; जमुई&comma; बक्सर&comma; गया&comma; औरंगाबाद&comma; रोहतास&comma; शेखपुरा&comma; गोपालगंज&comma; सीवान&comma; सारण&comma; मुजफ्फरपुर&comma; दरभंगा&comma; सीतामढ़ी&comma; समस्तीपुर और वैशाली शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर बिहार में मॉडर्न पेंटाथलॉन के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

अखिल भारतीय नौजवान संघ (AIYF) का 67वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया