उत्तराखंड हादसे में बिहार का लाल हुआ लापता!

<p><strong>पटना&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार की राजधानी पटना जिले के पालीगंज अनुमण्डल अतंर्गत के रानीतलाब थाना के निसरपुरा गाँव मे देर रात उत्तराखंड हरिद्वार से आये फोन से मनीष के घर मे कोहराम मच गया। आसपास के कई लोग इकठ्ठा हो गये। बताया जाता है कि निसरपुरा गाँव निवासी स्व&colon; मदन मोहन सिंह के पुत्र इंजीनियर मनीष कुमार &lpar;28&rpar; हरिद्वार में जोशी मठ के नजदीक ओम मेटल इंफ्राटेक पावर प्रोजेक्ट कम्पनी में काम करने के दौरान रविवार दोपहर में ग्लेशियर फटने के बाद आई तेज पानी के बहाव व मलवा में लापता हो गया हैं। वहाँ पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। सूचना पर लापता युवक के बड़े भाई परिजन खोजबीन के लिये हरिद्वार के लिये निकल गए हैं। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>परिजन अपने पुत्र की आस में घर के दरवाजे पर बैठ कर आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने सरकार से मांग किया है कि हमारे पुत्र को सकुशल बरामद कर घर लौट आया जाए। लापता युवक दो भाई हैं&comma; जिसमें वह छोटा है। उसकी शादी नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में 2 महीने पहले हुई थी। वही इस संबंध में पालीगंज अनुमंडलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मीडिया के द्वारा सूचना मिली है कि निसरपुरा गांव के 28 वर्षीय मनीष कुमार उत्तराखंड के हादसे में लापता है हमारी टीम लापता युवक के घर पर जाकर पूछताछ कर रही है प्रशासन के द्वारा जो भी होगी मदद की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार