आज से नक्सलियों की 48 घंटों की बिहार- झारखंड बंदी, सुरक्षा बल चौकस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">गया&lpar;अरुणजय प्रजापति&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बिहार-झारखंड बंद का एलान किया है&period; 20 और 21 अप्रैल को यह बंदी रखी गई है&period; नक्सलियों के 48 घंटे की बंदी को देखते हुए सुरक्षा बल सौकस हुए हैं&period; झारखंड के चतरा में 5 नक्सली नेताओं के मारे जाने को झूठा मुठभेड़ बताकर भाकपा माओवादी द्वारा इस महीने फिर से दो दिवसीय बंदी बुलाई गई है&period; इसी महीने ही 14- 15 अप्रैल को बंदी नक्सलियों द्वारा आहूत की गई थी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्वी बिहार- पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी ने किया है आहूत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पूर्वी बिहार -पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी द्वारा यह बंद बुलाई गई है&period; 20 और 21 अप्रैल को बंदी 48 घंटे के लिए रहेगी&period; विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माओवादी ने इसकी जानकारी दी है&period; गौरतलब हो&comma; कि इसी महीने 2 दिनों की बंदी थी&period; 14 और 15 अप्रैल को रही बंदी का गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में असर देखने को मिला था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दूसरी दफा की बंदी को लेकर चौकसी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अप्रैल महीने में ही दूसरी दफा फिर से 2 दिनों की बंदी को लेकर चौकसी बरती जा रही है&period; 20 और 21 अप्रैल को बुलाई गई बंदी को लेकर सुरक्षाबल चौकस हैं&period; वहीं&comma; नक्सलियों के द्वारा इस तरह से लगातार बंदी बुलाए जाने से आम लोगों में हड़कंप है&period; गौरतलब हो&comma; कि गया जिले के कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के इस तरह की बंदी का अच्छा खासा असर देखने को मिलता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में बुलाई है बंदी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे&period; इस मुठभेड़ को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी फर्जी बता रहा है&period; नक्सलियों की ओर से विज्ञप्ति में बताया गया है कि 3 अप्रैल 2023 को गौतम पासवान&comma; अमर&comma; नंदू&comma; संजीत&comma; अजीत को झूठे मुठभेड़ में मार गिराया गया&period; इसे लेकर 20 और 21 अप्रैल को बिहार- झारखंड बंद का ऐलान करते हैं&period; नक्सली संगठन का आरोप है कि षड्यंत्र रचकर झूठा मुठभेड़ किया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बंदी नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नक्सलियों द्वारा 48 घंटे की बंदी बुलाई गई है&period; 20 और 21 अप्रैल को यह बंदी बुलाई गई है&period; वहीं&comma; नक्सली संगठन द्वारा बंदी को नहीं माने जाने पर कार्रवाई को भी चेताया गया है&period; नक्सलियों के बंदी को देखते हुए नक्सल प्रभावित इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है&period; वहीं&comma; तरह-तरह की चर्चा हो रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पिछली बार की तरह ही चलेगी कार्रवाई&colon; एसडीपीओ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि नक्सलियों की बंदी को लेकर पूरी चौकसी बरती जाएगी&period; पिछले बार 14- 15 अप्रैल को बुलाई गई बंदी की तरह ही कार्रवाई की जाएगी&period; बंदी को लेकर चौकसी है&period; वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मनोज राम&comma; एसडीपीओ इमामगंज<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश