तेजस्वी की हवा हवाई राजनीति से नहीं, नीतीश कुमार के फैसलों से बदल रहा बिहार : राजीव रंजन प्रसाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जद &lpar;यू&rpar; राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की हवा हवाई राजनीति से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसलों से बिहार की तस्वीर बदल रही है। उनके लिए बिहार का विकास ही असली एजेंडा है&comma; और उनके दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता ने यह बार-बार साबित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने लाखों युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए हैं। अब इस योजना को और सशक्त करते हुए शिक्षा ऋण को पूरी तरह ब्याजमुक्त कर दिया गया है। यह कदम उन सभी छात्र-छात्राओं के सपनों को नया पंख देगा&comma; जो उच्च शिक्षा लेकर राज्य और देश का भविष्य संवारना चाहते हैं। वहीं&comma; तेजस्वी यादव एक बार फिर भ्रम की राजनीति में जुट गए हैं। जनता को गुमराह करने और झूठ फैलाने की कोशिश में वे विकास विरोधी एजेंडा चला रहे हैं। तेजस्वी यादव की राजनीति विकास की नहीं&comma; बल्कि परिवारवाद और संकीर्ण सोच की राजनीति है। जब उनकी पार्टी सत्ता में थी&comma; तब बिहार अंधकार युग से गुजर रहा था भ्रष्टाचार&comma; दलाली और परिवारवाद ही शासन का आधार था। आज जब नीतीश कुमार की सरकार बिना किसी निजी स्वार्थ के निवेश ला रही है&comma; तो उन्हें बेचैनी हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में न सिर्फ शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में क्रांति हो रही है&comma; बल्कि कृषि और ग्रामीण विकास में भी ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। तीन कृषि रोडमैप की सफलता से बिहार को पाँच बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। अब राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन से पाँच लाख परिवारों की जिंदगी बदलने जा रही है और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे। तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों की राजनीति केवल झूठे नारे और हवाई यात्राओं तक सीमित है। बिहार की जनता नेता प्रतिपक्ष की राजनीतिक को भली भांति समझती है और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें राजनीतिक सबक सिखाने का काम करेगी। बिहार अब परिणामों की राजनीति चाहता है और परिणाम वही दिखा रहा है जो जमीन पर काम कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!