बिहार को मिल गया कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- बिहार के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिवस बन गया

<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी के बीच आज बिहार के लिए सबसे ऐतिहासिक और खुशखबरी वाला दिन है&period; बिहार की जनता के लिए 12 जनवरी का दिन राहत लेकर आया है&period; बिहार को आज ही कोरोना वैक्‍सीन की पहली खेप मिल गयी&period; वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है&period; उन्होंने कहा कि 12 जनवरी का दिन बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस बन गया है&period; क्योंकि आज बिहार को कोरोना का वैक्सीन मिल गया है&period; बता दें कि वैक्‍सीन की पहली खेप स्पाइसजेट के विमान से पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट से सीधे पटना पहुंची है&period; पहले वैक्सीन की खेप कोलकाता होकर आने वाली थी लेकिन अब यह सीधे पटना पहुंची&period; इस फ्लाइट से साढे पांच लाख कोरोना वैक्सीन आयी है&period; वैक्‍सीन रिसीव करने के लिए प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के वरिष्‍ठ अफसर पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे&period; भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैक्सीन को एनएमसीएच अस्पताल ले जाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सत्तापक्ष के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के दृष्टिगत ही पप्पू और प्रशांत किशोर तेजस्वी पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

रूस में अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बने सुजीत पासवान : बिहार के लिए गौरव का क्षण

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न