बिहार जो ठानता है, उसे पूरा करता है : अश्विनी चौबे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>केंद्रीय पर्यावरण&comma; वन और जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले&comma; खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जो बिहार ठानता है&comma; उसे पूरा कर दिखाता है। शनिवार को बिहार की जनता ने इतिहास रच दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक साथ 78 हजार से अधिक लोगों ने तिरंगा फहराने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित &&num;8220&semi;बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव&&num;8221&semi; ऐतिहासिक रहा। 5 किलोमीटर तक लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोगों के पहुँचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वीर कुंवर सिंह का स्मारक बनाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके बारे में और अधिक देशवासी जान सकेंगे और वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महा नायक है&comma; जो सदियों तक देशवासियों को देश भक्ति के प्रति उनका कृतित्व व्यक्तित्व प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने नवग्रह वाटिका का भी वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय परिसर में उद्घाटन किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला