केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 11 जुलाई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार के विकास और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वित्त मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के दौरान श्री चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से बिहार राज्य के विकास&comma; राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत की&comma; जो काफी सार्थक रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मुलाकात के दौरान बिहार के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बिहार में अधिक राशि पहुंच सके जिससे बिहार का और तेज गति से विकास हो सके&comma; पर भी चर्चा की। केंद्र सरकार की बिहार में कई योजनाएं चल रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय आम बजट से पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

गोपालपुर में नकली शराब बनाने के ठिकाने पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार!

बिहारवासियों के स्नेह, सम्मान और अपनत्व से अभिभूत हूं : संजय सरावगी