बिहार में शुरू हुई हरित परिवहन क्रांति : सीएम ने 400 ई-बसों और 149 डीलक्स बसों को दिखाई हरी झंडी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ अग्रवाल &colon; <&sol;strong>राज्य में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नई डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;07&sol;img-20260725-wa0024812612282925700550&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-89354" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिवहन विभाग के इस कार्यक्रम में भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बिहार को स्वीकृत 400 इलेक्ट्रिक बसों में से पहली बस का लोकार्पण किया गया। साथ ही बीएसआरटीसी के 149 डीलक्स बसों के नए बेड़े में से 3 ए०सी० एवं 73 नॉन-ए०सी० बसों का भी शुभारंभ हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>6 शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को कुल 400 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इसमें 200 बसें 12 मीटर और 200 बसें 9 मीटर श्रेणी की हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन बसों का संचालन पटना&comma; मुजफ्फरपुर&comma; गया&comma; भागलपुर&comma; दरभंगा और पूर्णिया में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इनके शुरू होने से शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अंतरराज्यीय मार्गों पर भी मिलेगी सुविधा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीएसआरटीसी के बेड़े में 149 नई डीलक्स बसें शामिल की गई हैं&comma; जिनमें 75 ए०सी० और 74 नॉन-ए०सी० बसें हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निगम इन बसों का परिचालन दिल्ली&comma; उत्तर प्रदेश&comma; झारखंड&comma; पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित प्रमुख अंतरराज्यीय मार्गों पर करेगा। इससे यात्रियों को निजी वाहनों के विकल्प के रूप में सुरक्षित&comma; किफायती और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मौजूद रहे गणमान्य<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव&comma; परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत&comma; मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत&comma; विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह सहित परिवहन विभाग और बीएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल