बिहार : 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, हर जुलाई में निकलेगा विज्ञापन : सीएम सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; पीयूष कुमार प्रियदर्शी &colon;<&sol;strong> मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर साल कम से कम 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी और जुलाई में नियमित विज्ञापन जारी किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ट्रांसफर नीति होगी पारदर्शी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने शिक्षा विभाग को शिक्षकों के स्थानांतरण को सुगम बनाने का निर्देश दिया। महिला शिक्षकों का ट्रांसफर यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में होगा। पुरुष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में स्थानांतरित करने की नीति बनाने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जीविका से मिलेगी पोशाक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से की जाएगी। इससे ससमय पोशाक मिलने के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गुणवत्ता पर जोर&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>1 अणे मार्ग स्थित &&num;8216&semi;संकल्प सभागार&&num;8217&semi; में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने विभाग की अद्यतन स्थिति और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार&comma; सचिव लोकेश कुमार सिंह&comma; संजय कुमार सिंह&comma; माध्यमिक शिक्षा निदेशक साजन राजसेकर और प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : PDS दुकानों पर चलेगा सघन जांच अभियान, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई : सचिव दीपक आनंद

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की