बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, DM का आया आदेश

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> पटना में लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। जिला दण्डाधिकारी डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13 जून से 16 जून 2025 तक दोपहर के समय स्कूलों&comma; कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।<br><br>जारी आदेश के अनुसार कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सुबह 11 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। सभी कोचिंग संस्थान सुबह 11 बजे के बाद बंद रहेंगे&comma; लेकिन शाम 4&colon;30 बजे के बाद दोबारा खुल सकते हैं। प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद कोई गतिविधि नहीं होगी। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। प्रशासन का मानना है कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है&comma; जिसे रोकने के लिए यह एहतियाती कदम जरूरी है।यह आदेश पटना जिले में 13 जून से प्रभावी होकर 16 जून 2025 तक लागू रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

भोज की पत्तल बनी कैनवास, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ट्रायंगल में उकेरी चित्र, भारत में BRICS के विश्व नेताओं का किया यूं स्वागत

मद्य निषेध की समीक्षा अवैध शराब के बड़े खेप पकड़ने का सख्त निर्देश : जिलाधिकारी

नगरनिगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल हुई : पल्लवी गुप्ता