नरपतगंज में राजद प्रत्याशी के पक्ष में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के गोड़राहा बिशनपुर के गढ़गामा हाई स्कूल मैदान में रविवार को नरपतगंज विधानसभा के राजद प्रत्याशी मनीष यादव के पक्ष में राजद नेता सह भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजद प्रत्याशी मनीष यादव बेहद ही मेहनती और युवा प्रत्याशी है इसे नरपतगंज विधानसभा के जनता भारी बहुमत से वोट देकर विजयी करने का काम करें और विधानसभा भेजें ताकि मेरे साथ विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को रख सके। और क्षेत्र का बेहतर विकास हो।वहीं इस दौरान हजारों की भीड़ ने समर्थन देते हुए भारी बहुमत से राजद प्रत्याशी मनीष यादव को जीतने का आह्वान किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए दस हजार से जिंदगी थोड़े कट जाएगी। जिसके-जिसके खाता में दस हजार आया है रख लिजिए और नियमित रोजगार व नौकरी के लिए युवा सरकार के लिए लालटेन को वोट दिजिए। एनडीए के नेता हर सभा में जंगलराज की बात करते है&comma; उन्हें ऐसा लगता है कि अभी मंगलराज चल रहा है। खेसारी ने लोगों से कहा कि 20 वर्ष नीतीश चाचा को मौका दिया है तो पांच साल भतीजा तेजस्वी यादव को भी दिजिए&comma; अगर काम चाचा से बेहतर नहीं हुआ तो बदल दिजिएगा यह तो आपके हाथ में है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> खेसारी लाल ने यह भी कहा कि केवल भाषण देने से रोजगार नहीं मिलेगा और मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को हटाना होगा। महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में फैक्ट्रियां लगेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। सभा के दौरान खेसारी ने भोजपुरी गीत &OpenCurlyDoubleQuote;तेजस्वी के बिना सुधार न होई” लालू बिना चालू ई बिहार ना होई&&num;8221&semi; गाकर भीड़ का मनोरंजन किया। अंत में उन्होंने कहा&comma; 20 साल चाचा को दे चुके हैं&comma; अब पांच साल भतीजा को दीजिए&comma; बिहार की तस्वीर बदलेगी। सभा शुरू होने के कुछ देर बाद पहुंचे राजद प्रत्याशी के साथ उन्होंने जनता का अभिवादन किया। मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव ने किया। मौके पर पूर्व सांसद सुखदेव पासवान&comma; राजद जिला अध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद&comma; महिषी विधानसभा के प्रत्याशी गौतम कृष्णा&comma; मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष&comma; पूर्व प्रमुख प्रिंस विक्टर&comma; विश्वमोहन यादव&comma; राजद नेत्री निधि मौसम&comma; गिरानंद पासवान&comma; आईआईपी जिलाध्यक्ष श्रवण दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों