सुविधाओं में पीछे, अवैध वसूली में आगे भरगामा के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिले के भरगामा अस्पताल सुविधाओं में भले ही पीछे हों लेकिन मरीजों से वसूली में वह आगे हैं। भरगामा प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज का उपचार व मरीज का सेवा तो भगवान भरोसे होता है। लेकिन इस अस्पताल में कार्यरत नर्स एवं डॉक्टर का कमाई का जरिया जरूर है ये अस्पताल। बेवजह की अवैध उगाही इस अस्पताल में कार्यरत नर्स एवं डॉक्टर द्वारा किया जाता है। यहां तक कि मरीज को पानी चढ़ाने में नर्स एवं डॉक्टर द्वारा एक सौ से दो सौ रुपया वसूली किया जाता है। इस तरह की धांधली सामने आने पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार ने बताया कि इस अस्पताल में कमाई का बड़ा खेल चलता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जब मरीज के परिजन ज्यादा पूछताछ करने लगते हैं तो डॉक्टर बोलते हैं कि चिकित्सक मैं हूं या तुम अगर अभी प्राइवेट अस्पताल में जाते तो रूम भाड़ा अलग लगता दवाई का पैसा अलग लगता जांच का पैसा अलग लगता मैं तो बस इतनी छोटी रकम में ही ईलाज कर रहा हूं मेरा एहसान मानो बस यहीं पर परिजनों की आवाज दब जाती है। आगे उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि गरीबों को फ्री में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। लेकिन इस अस्पताल में कार्यरत कर्मी द्वारा सरकार की नियम एवं व्यवस्थाओं को भूल कर अपनी पॉकेट भरने में लगे रहते हैं। आपको बता दें कि भरगामा अस्पताल में 23 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उसी दौरान जब हमलोग पीएससी पहुंचे तो यहां के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गया। पीएससी में भर्ती मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत नर्स पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि सरकारी अस्पताल में उनसे पैसा लेकर ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भरगामा स्वास्थ्य केंद्र की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। अस्तपाल में भर्ती होते ही मरीज के बिल का मीटर भी तेजी से दौड़ना शुरू हो जाता है। भरगामा अस्पताल की मनमानी वसूली से भरगामा सहित आस पड़ोस के गांव के मरीज बुरी तरह परेशान हैं। मौके पर बजरंग दल एवं विहिप के प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार एवं प्रखंड संयोजक राजा यदुवंशी विपिन कुमार पासवान&comma;ओम प्रकाश&comma;सोनू सिंह विशाल&comma; अनीश&comma; माधव&comma; सौरव साहू&comma;रंजीत&comma;प्रिंस&comma;मुरली भगत इत्यादि ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जल्द मांग की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर बहुत बड़ी आंदोलन की भी चेतावनी दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर अवैध वसूली मामले के संबंध में भरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि अवैध वसूली का अगर साक्ष मिलती है तो मरीज से रुपया वसूली करने वाले कर्मी पर कठोर कार्रवाई होगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटनासाहिब : 100 दिन बाद दफ्तर पर चर्चा, विपक्ष- सत्ता आमने-सामने

20 वर्ष पुराने हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन