भरगामा पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देशानुसार सोमवार को भरगामा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़&comma;जिलेबिया मोड़&comma;खजुरी बाजार&comma;कदम चौक&comma;पिपरा मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया&period; पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया&period; कई बाइक चालक दूर से हीं चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर होते दिखे&period; वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया&period; साथ हीं जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिना हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया&period; मौके पर भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा&period; इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है&period; अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली&comma;लेकिन इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला&period; वाहन जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार&comma;एसआई राजनारायण यादव&comma;बिपाशा कुमारी&comma;आरती कुमारी रूपा कुमारी सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिदुपुर थाना क्षेत्र में युवक को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा : 2 की मौत, 5 लापता

राजद नेताओं ने दी बकरीद की मुबारकबाद, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील