भरगामा : सिमरबनी में नहीं थम रही है जमीन म्‍यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली, होगी जांच : डीसीएलआर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> अररिया जिले के भरगामा अंचल के विभिन्न पंचायतों में जमीन म्‍यूटेशन व अन्य अंचल संबंधित कार्यों के नाम पर अवैध वसूली का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है&comma;कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और बिहार सरकार के तमाम चौकसी दावों व नियम कानून को दरकिनार कर राजस्व कर्मचारी एवं उनके संगठित गिरोह द्वारा लोगों से अवैध उगाही कर उन्हें उनके बेड पर हीं जमीन म्‍यूटेशन व अन्य अंचल संबंधित कार्यों का पूर्ण रूपेण सफल कागजात उपलब्ध कराने की गारंटी लिया जाता है। जबकि गर्व की बात है&comma;कि फारबिसगंज अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता अंकिता सिंह करप्शन को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>करप्शन की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई भी करतीं हैं। परंतु दूसरी ओर भरगामा अंचल में पदस्थापित सिमरबनी पंचायत के राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार पासवान द्वारा म्‍यूटेशन व अन्य अंचल संबंधित कार्यों के नाम पर मनमानी अवैध उगाही का ताजा मामला 19 अक्टूबर गुरुवार को सामने आया है। आपको बता दें कि सिमरबनी पंचायत के वार्ड 08 निवासी भिक्टर भगत पिता जगदीश भगत ने 19 अक्टूबर को फारबिसगंज डीसीएलआर को एक आवेदन सौंपा है। इस लिखित आवेदन में उक्त पीड़ित ने बताया है&comma;कि उनसे सिमरबनी पंचायत के राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार पासवान द्वारा जमीन के म्यूटेशन करने के एवज में 30 हजार रूपये का डिमांड किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लेकिन उक्त पीड़ित ने राजस्व कर्मचारी को रूपये नहीं दिया&comma;जिसके वजह से उनके जमीन का म्यूटेशन नहीं हो पाया। जबकि दूसरी ओर शंकरपुर पंचायत के वार्ड 05 निवासी हरि कुमार पिता लक्ष्मण यादव ने भी 19 अक्टूबर को हीं फारबिसगंज डीसीएलआर को दिए गए आवेदन में बताया है&comma;कि वे भी पिछले दो महीनों से सिमरबनी पंचायत के राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार पासवान से अपने जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए गुहार लगा रहें है। लेकिन कर्मचारी उनकी बातों को लगातार अनसुनी कर रहे हैं। और उनके जमीन का म्यूटेशन करने के लिए उनसे 10 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। इतना हीं नहीं राजस्व कर्मचारी द्वारा उन्हें स्पष्ट रूप में ये भी धमकी दिया गया&comma;कि अगर रुपया नहीं दोगे तो तुम्हारा जमीम का म्यूटेशन किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तुम्हें जिससे शिकायत करना हो कर सकते हो। हालांकि इस संबंध में राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार पासवान से जब बात किया गया&comma;तो उन्होंने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत है। जबकि कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अवैध उगाही को लेकर अररिया जिले के राजद युवा जिला अध्यक्ष सह सिमरबनी पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भरगामा प्रखंड के मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह यादव गंभीर हैं। आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को हीं वे भी फारबिसगंज डीसीएलआर को एक मांग पत्र सौंपा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमें उन्होंने सिमरबनी पंचायत के राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार पासवान पर विभिन्न पीड़ितों द्वारा लगाए गए तमाम आरोप को सत्य बताया है। और डीसीएलआर से राजस्व कर्मचारी द्वारा जमीन का म्यूटेशन करने को लेकर अवैध उगाही किये जाने पर अति शीघ्र रोक लगाने का एवं दोषी राजस्व कर्मचारी पर उचित कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। हालांकि इस संबंध में फारबिसगंज डीसीएलआर अंकिता सिंह ने बताया&comma;कि मामले की छानबीन की जा रही है। अगर मामला सत्य पाया गया&comma;तो दोषी को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान