भाजयुमो ने किया होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अवसर कम्यूनिटी हॉल&comma; कंकड़बाग में आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया ने युवाओं के साथ फूल और अबीर-गुलाल खेला। इस अवसर बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रीगण का अभिनंदन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने होली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और रंगों का महापर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी।होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में सभी नेतागण ने एक-दूसरे को अबीर टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत पर झूमते हुए दिखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>होली मिलन समारोह में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया&comma;राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा&comma; बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन&comma; हरी सहनी&comma;राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल&comma; धमशीला गुप्ता&comma; विधानपरिषद सदस्य निवेदिता सिंह&comma; अनामिका सिंह&comma; बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा&comma;राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार&comma; प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर&comma; शशि रंजन&comma; नीरज नवीन&comma; महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार&comma; भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक