साइबर अपराधियों से सावधान! स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर ठगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नया विद्युत कनेक्शन लेने के बाद या स्मार्ट मीटर अपडेट कराने के लिए बिजली विभाग की ओर से कोई फोन कॉल नहीं किया जाता है। हाल के दिनों में यह देखने में आया है कि कुछ साइबर अपराधी खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं को फोन कर रहे हैं। वे मीटर अपडेट करने के नाम पर ₹13 या ₹17 की मांग करते हैं और एक संदिग्ध लिंक भेजते हैं या WhatsApp कॉल पर बैंकिंग डिटेल्स पूछते हैं।जैसे ही उपभोक्ता लिंक पर क्लिक करते हैं या जानकारी साझा करते हैं&comma; उनके खाते से पूरी राशि साइबर अपराधी निकाल लेते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिजली विभाग के जेईई मंगल तालाब की ओर से बताया गया है कि इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए उपभोक्ता किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर विश्वास न करें। विभाग ने सभी से अपील की है कि इस तरह के कॉल से सतर्क रहें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग