बीडीओ ने कार्यपालक सहायक को पीटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> सोमवार को भरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने घूसखोरी का आरोप लगाकर कार्यपालक सहायक अजय कुमार रजक की पिटाई कर दिया। यह मामला राशन कार्ड बनाने के एवज में आरटीपीएस कर्मी के द्वारा अवैध वसूली से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बीडीओ की पिटाई से नाराज कार्यपालक सहायक अजय कुमार रजक ने मंगलवार को अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक अजय कुमार रजक ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को दिन के करीब 11 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन किसी आदमी को लेकर आरटीपीएस कार्यालय के अंदर कमरे में घुसे और मुझसे बिना कुछ पूछे-समझे एक थप्पड़ जड़ दिये। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद मुझे अपने चेंबर में ले गए और घूसखोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के बीच जलील करने के नियत से अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। बताया जाता है कि बीडीओ की इस दबंगई का खामियाजा सोमवार को भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय आए लोगों को भुगतना पड़ा। लोग जाति&comma;आय&comma;निवास प्रमाणपत्र बनवाने आए थे&comma;लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस मसले पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का माहौल गरम है। हालांकि इस संबंध में सीओ निरंजन कुमार मिश्र का कहना है कि कार्यपालक सहायक के द्वारा आवेदन दिया गया है&comma;लेकिन आपसी समझौता हो गया है। वहीं बीडीओ शशि भूषण सुमन ने मारपीट की बात से इनकार किया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्र आंदोलन और विपक्षी दलों के दबाव का नतीजा है : एजाज अहमद

जेंन्डर आधारित हिंसा की रोकथाम एवं संवेदनशीलता पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम

PWC परिसर में संरक्षण अभियान, 320 छात्राओं ने लिया हिस्सा