यात्री बस से बड़ी मात्रा में बथनाहा एसएसबी और पुलिस ने भारतीय करेंसी के साथ नशीली दवाइयां किया बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> बथनाहा एसएसबी और थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज से बसमतिया जाने वाली यात्री बस हमसफर ट्रैवल्स से आज गुरुवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त जांच के दौरान काले रंग की बैग से भारी मात्रा में भारतीय करेंसी और कार्टून में रखे प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद किया है। यह कार्रवाई 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा अधीनस्थ कार्यरत द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर एवं बथनाहा थाना प्रभारी राजवीर कुमार साहू के संयुक्त छापेमारी में 47&comma;49&comma;500 &lpar;सैतालिस लाख&comma;उनचास हजार&comma; पाँच सौ&rpar; भारतीय मुद्रा एवं प्रतिबंध नशीली दवाइयां ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड 50 एमजी 16&comma;500 टैबलेट बरामद किया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जप्त रुपये और टैबलेट का एसएसबी जवानों के द्वारा जप्तीसूची बना कर बथनाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष ने कांड दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताते चलें कि जहां नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों के भारत में प्रवेश होने की बात सामने आ रही है। जिससे पुलिस और एसएसबी जवानों की लगातार बॉर्डर पर गस्त तेज कर दिया गया है। हर आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है। ऐसे समय में यात्री बस से इतनी बड़ी रकम मिलना पुलिस और एसएसबी के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।अब जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि रुपए किनके और कहां से आए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए : मंगल पांडेय