गांधी घाट पर गूंजी बापू की याद… बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद और सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon;<&sol;strong> जब घड़ियां थम गईं और हवाओं ने अपनी गति धीमी कर ली&comma; पटना का गांधी घाट उस मौन का साक्षी बना जो करोड़ों दिलों की श्रद्धांजलि का शोर अपने अंदर समेटे हुए था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी पटना में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी घाट पर किया गया&comma; जहां स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भी याद किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;01&sol;img-20260130-wa00256905072960035462925-547x365&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-79955" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma; जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी&comma; कृषि मंत्री रामकृपाल यादव&comma; जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा&comma; विधान पार्षद कुमुद वर्मा&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार&comma; मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह&comma; पटना प्रमंडल के आयुक्त&comma; श्री अनिमेष परासर&comma; जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०&comma; राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!