रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों ने पहली बार देखा ऐसा नजारा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma;&nbsp&semi;धर्मवीर शर्मा &colon; <&sol;strong>रविवार बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर रविवार को क्षेत्र के कई सरकारी और निजी बैंक निर्धारित समय के अनुसार खुले रहे। रविवार के दिन बैंकों में कामकाज होता देख आम लोग भी हैरान नजर आए। कई ग्राहकों का कहना था कि उन्होंने पहली बार रविवार को बैंक कर्मचारियों को काम करते हुए देखा है।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैंक खुलने की जानकारी मिलने के बाद बैंक से संबंधित जरूरी कार्य करवाने के लिए सुबह से ही ग्राहक शाखाओं में पहुंचने लगे। ग्राहकों के अनुसार&comma; रविवार होने के बावजूद बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ और बैंक से संबंधित जरूरी कार्य करवाए गए। हालांकि&comma; सामान्य रविवार की अपेक्षा बैंकों में ग्राहकों की संख्या अधिक दिखाई दी।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्राहकों ने बताया कि आने वाले दिनों में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में रविवार को बैंक खुलने से उन्हें अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अवसर मिला है। ग्राहकों ने रविवार को बैंक खोले जाने की व्यवस्था को उपयोगी बताया।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन काम करने और शनिवार-रविवार की छुट्टी से जुड़ा है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।आगामी दिनों में प्रस्तावित हड़ताल का बैंकिंग सेवाओं और आम ग्राहकों पर कितना असर पड़ता है&comma; यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल रविवार को बैंकों के खुले रहने और ग्राहकों के बैंकिंग कार्य होने का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गुरुकुल में बेटी से मिलकर घर लौट रही थी माँ, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला; मौके पर मौत!

डीपीएस पानीपत सिटी में सीबीएसई नेशनल गर्ल्स तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन

पोस्टमॉर्टम जल्दी कराने के लिए ₹10 हजार मांगने पर हंगामा