फुलवारी शरीफ समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई बकरीद की नमाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित मुस्लिम बहुल इलाकों&comma; मस्जिदों और गांवों में ईद-उल-अजहा &lpar;बकरीद&rpar; की नमाज शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई&period; भारी सुरक्षा व्यवस्था&comma; साफ-सफाई और प्रशासनिक निगरानी के बीच मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह की बारगाह में अमन&comma; चैन&comma; सुख-समृद्धि और देश की तरक्की की दुआ मांगी&period; नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी&comma; जिससे पूरे इलाके में खुशी और हर्ष का माहौल देखा गया&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के जानीपुर&comma; ईसापुर&comma; नगवा&comma; नया टोला&comma; खलीलपुरा&comma; सब्जपुरा&comma; मिल्लत कॉलोनी&comma; फेडरल कॉलोनी&comma; रहमत नगर&comma; नौशा&comma; कुरकुरी&comma; समेत तमाम मुस्लिम बहुल इलाकों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ की प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया&comma; छोटी खानकाह&comma;मदीना मस्जिद&comma; नूरी मस्जिद&comma; जामा मस्जिद फेडरल कॉलोनी&comma; गौसिया मस्जिद और अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया में पूर्व मंत्री श्याम रजक पहुंचे और लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी&period; उन्होंने आपसी भाईचारे&comma; मोहब्बत और अमन कायम रखने की अपील की। वहीं नया टोला में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात रोककर बकरीद की नमाज अदा कराई गई&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अल्वा कॉलोनी स्थित मस्जिद सादिक में भी शांतिपूर्ण माहौल में लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में सुख-शांति की दुआ मांगी। ईसापुर&comma; नया टोला&comma; कर्बला&comma; महतवाना&comma; साइन संगत&comma; गुलिस्तान मोहल्ला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई&period; इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा&period; कई वरीय अधिकारी लगातार इलाके में गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं पटना के संपतचक&comma; गौरीचक&comma; परसा बाजार और आसपास के इलाकों में भी शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई&period; प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बकरीद को लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस अलर्ट, गौरीचक और संपतचक में फ्लैग मार्च

विश्व आपातकाल दिवस पर एम्स पटना में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पटना पश्चिमी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर 5 अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी