फारबिसगंज में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारतीय संविधान के शिल्पी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ&period; भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती भाजपा फारबिसगंज द्वारा सामाजिक समता एवं समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित और सशक्त करने का कार्य किया तथा देश को न्याय और समता पर आधारित एक प्रगतिशील संविधान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ&period; अंबेडकर का विराट व्यक्तित्व और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के ध्येय वाक्य &OpenCurlyDoubleQuote;शिक्षित बनो&comma; संगठित हो&comma; संघर्ष करो” को आत्मसात कर शोषणमुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू&comma; पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह एवं पूर्व उप मुख्य पार्षद मोती खान ने कहा कि डॉ&period; अंबेडकर ने जीवनभर अपमान सहने के बावजूद अपने विचारों में कभी प्रतिशोध को स्थान नहीं दिया&comma; बल्कि न्याय&comma; समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि यह केवल जयंती समारोह नहीं&comma; बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रतापनारायण मंडल&comma; जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर&comma; जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह&comma; प्रभारी रंजीत मिश्रा&comma; पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह&comma; भाजपा नेत्री नीलिमा साह&comma; वार्ड पार्षद चांदनी सिंह&comma; नीतू माहेश्वरी&comma; प्रियंका सिंह राजपूत&comma; नम्रता सिंह&comma; राहिल खान&comma; किशन शर्मा&comma; दीपक झाबक&comma; आदर्श गोयल&comma; मो&period; सैयद&comma; शुभम राय&comma; शिवराम शर्मा&comma; अमल ओझा&comma; विपिन जयसवाल&comma; रामजी साह&comma; अरुण निराला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री इस्तीफे के बाद प्रशांत किशोर का तीखा हमला, कहा- 7 फेल को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री

मध्य विद्यालय नवाबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई