12 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अयोध्या&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> राम नगरी अयोध्या में आज का नजारा कुछ देखने लायक था। योगी सरकार ने खुद अपना ही पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को 12 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाती नजर आई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक टीम भी अयोध्या पहुंच गई। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एक मिट्टी के दीये को कम से कम 5 मिनट जलना होगा व दीपोत्सव के कार्यक्रम के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी रहे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>12 लाख दीपों से जगमग हुई राम की नगरी में राम की पैड़ी में 9 लाख&comma; राम मंदिर में 51 हजार और बाकी हिस्सों में 2&period;5 लाख दीए जलाए गए। अयोध्या कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें कब्रिस्तान मूर्तियां बनवाने में पैसा खर्च करती थीं। लेकिन अब मंदिरों के सौंदरीकरण व विकास पर पैसा खर्च किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा।दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या की तैयारियों को देखकर सीएम योगी ने यह भी कहा कि अगली बार कारसेवकों पर भगवान राम और कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की वर्षा होगी&comma; तो वहीं केंद्रीय राज्य किशन रेड्डी ने कहा कि यह केवल विश्व रिकॉर्ड नहीं बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम का संदेश है कि 2030 तक अयोध्या सबसे बड़ी पर्यटन नगरी होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार का अनुमान है कि 10 साल बाद अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ प्रति वर्ष होगी। ज्ञात हो की भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर जब अयोध्या में आए थे&comma; तो जिस प्रकार उनके स्वागत में दीपोत्सव हुआ था&comma; उसी प्रकार आज भी योगी सरकार भव्य दीपोत्सव कर रही है। दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 500 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान पहली बार एरियल ड्रोन शो होगा&comma; जिससे इसकी सुंदरता व भव्यता और भी बढ़ जाएगी। विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस दौरान भगवान राम भगवान लक्ष्मण और माता देवी सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे।।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन