राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात पटना के निर्देशानुसार शनिवार को इनकम टैक्स चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस &lpar;एनसीसी उड़ान&rpar; एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग&comma; निर्धारित गति सीमा के पालन तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित&comma; जिम्मेदार एवं अनुशासित वाहन संचालन के महत्व की जानकारी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं&comma; बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि सतर्कता और अनुशासन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा