राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शेखपुरा में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आगामी&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;  <&sol;strong>09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए व्यवहार न्यायालय&comma; शेखपुरा परिसर से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष&comma; जिला विधिक सेवा प्राधिकार&comma; शेखपुरा संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सस्ता&comma; सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निष्पादन कराएं।<br>उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व&comma; इसके लाभ तथा मामलों के निपटारे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके माध्यम से आमजन को न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद&comma; जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह&comma; सचिव विपिन सिंह&comma; संयुक्त सचिव चन्द्रमौली यादव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडिया को जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चन्द्रमौली यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है&comma; जिसमें आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित एवं सुलभ निपटारा किया जाता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की