कोरोना से बचने के लिए ठंडी वस्तुओं से करें परहेज

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें &period; इसके अलावा ठंडक देने वाले उपकरणों के इस्तेमाल से भी बचें&comma; क्योंकि इस मौसम में बीमारियाँ तेजी से पाँव पसार रहीं हैं।<br>अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम के साथ &&num;8211&semi; साथ कोरोना संक्रमण के चलते ठंडे पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहने में ही भलाई है &vert; इसके अलावा परिसरों मे लगे कूलर&comma; एसी&comma; का उपयोग भी कम करें&comma; क्योंकि यह मौसम लोगों को कई प्रकार की बीमारियाँ दे रहा है। मौसम बदलने से अधिकतर घरों में लोग सर्दी&comma; जुकाम &comma; बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसके अलावा यह मौसम बच्चों और बुज़ुर्गो की सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता &lpar;इम्युनिटी&rpar; का मज़बूत होना ज़रूरी है &vert; इसलिए बच्चों और बुज़ुर्गो के खान पान का खास तौर पर ध्यान रखें &vert; उन्हें पौष्टिक और आसानी से पचने वाली चीजें खाने को दें &vert; मौसमी फलों के साथ जूस&comma; सूप और हर्बल टी भी पीने के लिए दें। साफ- सफाई का ध्यान रखें ।<br>डॉ तिवारी का कहना है कि कोविड के चलते लोग चिकित्सकों के पास जाने से डर रहे हैं &vert; उनको यह डर सता रहा है कहीं उनको कोरोना तो नहीं है । इन समस्याओं के चलते लोग चिकित्सकों से परामर्श लेने से बच रहे हैं&comma; जो कि गलत है। अपना ख्याल रखें&comma; ठंडी चीजों के सेवन से बचें&comma;और डॉक्टर से परामर्श लें। घर के बच्चों और बुज़ुर्गो का खास ख्याल रखें&comma; और उनको सर्दी-जुकाम से बचाएं । ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहें और फलों एवं हरी सब्ज़ियों के सेवन पर जोर दें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे &vert; साफ सफाई का भी ख्याल रखें और ज़्यादा ज़रूरी हो तब ही बच्चों और बुज़ुर्गो को घर से बाहर जाने दें और बाहर जाते समय मास्क और सेनिटाईज़र का प्रयोग करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद