सदर अस्पताल में आंखों के इलाज से जुड़ी उपलब्ध सेवाएं लोगों के लिये फायदेमंद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> सदर अस्पताल में आंखों के इलाज से संबंधित सेवाओं का संचालन आम लोगों के लिये फायदेमंद साबित हो रहा है। अब आंखों से जुड़ी सामान्य बीमारियों के लिये रोगियों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं। सदर अस्पताल पहुंच कर रोगी सहजता पूर्वक अपना इलाज करा सकते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मोतियाबिंद सहित अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है। हर सप्ताह दर्जनों मरीज इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल में कुल नौ लोगों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद उन्हें बुधवर को डिस्चार्ज किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव कुमार की अगुआई में नेत्र सहायक अजय कुमार&comma; रामकुमार&comma; ओडी इंचार्ज जीएनएम देशराज गुज्जर ने इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हर मंगलवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि सदर अस्पताल में नेत्र ओपीडी का संचालन रविवार को छोड़ कर हर दिन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग नेत्र जांच के लिये पहुंच रहे हैं। जिन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श के साथ् दवाएं नि&colon;शुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। ओटी सेवाओं का संचालन प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है। नेत्र जांच के उपरांत ऑपरेशन की जरूरत होने पर सोमवार को ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना होता है। ऑपरेशन के बाद जरूरी दवाओं के साथ उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। नेत्र सहायक अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में बीते अप्रैल माह से मोतियाबिंद के ऑपरेशन से जुड़ी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। अब तक तीन दर्जन से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन हो चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br><strong>मोतियाबिंद बुजुर्गों के लिये आंखों से जुड़ी आम समस्या-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया सदर अस्पताल में सहजतापूर्वक लोगों को आंखों से जुड़ी इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। ऑखों के ऑपरेशन के लिये आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर अस्पताल में संचालित है। सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है। आई ऑपरेशन थियेटर लोगों के लिये बेहद सुविधाजनक है। जो जिले में बढ़ते अंधेपन की समस्या को नियंत्रित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके प्रति फिलहाल आम लोगों में जानकारी का अभाव है। इसलिये विभाग इसे अधिक से अधिक प्रचारित व प्रसारित करने का प्रयास कर रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मुहैया कराया जा सके। मोतियाबिंद बुजुर्गों के लिये आंखों से संबंधित एक आम समस्या है। सरकारी स्तर पर इलाज की सेवा उपलब्ध होने से उन्हें खासतौर पर फायदा हो रहा है। उनका समय व पैसों की भी बचत हो रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री