नई यातायात व्यवस्था का ऑटो यूनियन ने किया स्वागत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; स्थानीय गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-4 के पास आज ऑटो मेंस यूनियन बिहार द्वारा एक बैठक आयोजित की गई&comma; जिसमें सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पटना जंक्शन क्षेत्र में लागू की गई नई यातायात व्यवस्था के बारे में यातायात पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी प्राप्त करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यूनियन ने जनहित में की गई इस नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसकी सराहना की। ऑटो मेंस यूनियन बिहार के महासचिव अजय कुमार पटेल ने यातायात पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया कि यातायात सुधार की दिशा में उठाए जाने वाले हर कदम में यूनियन पूर्ण सहयोग करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री पटेल ने आग्रह किया कि जिन ऑटो संगठनों को प्रमंडलीय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से मोबाइल प्रीपेड सेवा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है&comma; उन्हें पटना जंक्शन तक आरक्षित ऑटो सेवा की अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्राधिकृत संगठनों को पटना जंक्शन मुख्य द्वार&comma; मल्टीलेवल पार्किंग &lpar;बुद्ध स्मृति पार्क&rpar;&comma; मल्टी-मॉडल हब सहित प्रमुख अस्पतालों और बस&sol;रेलवे स्टेशनों पर प्रीपेड बूथ स्थापित करने की अनुमति दी जाए&comma; जिससे यात्रियों&comma; मरीजों और छात्रों को सुविधा मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की अध्यक्षता महासचिव अजय कुमार पटेल ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण सिंह&comma; उपाध्याय प्रधान नीलु प्रसाद&comma; कृष्णा शर्मा&comma; सचिव पप्पू कुमार&comma; तनवीर अहमद&comma; मनोज कुमार प्रभाकर&comma; अशोक कुमार साव&comma; दिना यादव&comma; मो&period; शकील सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!