ऑटो चोरी की घटना, पीड़ित चालक ने रामकृष्णा नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी की एक घटना सामने आई है। पीड़ित ऑटो चालक ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; औरंगाबाद निवासी ऑटो चालक चंद्र भूषण प्रसाद पटना में किराए के मकान में रहकर ऑटो चलाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चंद्र भूषण प्रसाद ने थाना को दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2025 की रात करीब 11&colon;30 बजे उन्होंने अपना ऑटो घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे ऑटो के पास गए तो ऑटो उक्त स्थान से गायब था। उन्होंने आसपास के इलाके में ऑटो की तलाश की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की&comma; लेकिन ऑटो का कोई सुराग नहीं मिल सका। ऑटो के साथ ही उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने तुरंत रामकृष्णा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी