पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। इलाके में अपराध की बड़ी साजिश रच रहे अन्तरजिला डकैत गिरोह के खिलाफ पुलिस को अहम सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात एसटीएफ और फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के चार सक्रिय और कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया&period; गिरफ्तार अपराधी हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अन्तरजिला डकैत गिरोह स्कॉर्पियो वाहन से फुलवारी शरीफ क्षेत्र में सक्रिय है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फुलवारी शरीफ स्थित बीएमपी के पास एक पेट्रोल पंप पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन में तेल भरवा रहे संदिग्धों को पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया&period; अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक पुलिसकर्मी संतुलन बिगड़ने से पास के नाले में गिर गया&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि पुलिस टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेर लिया और चारों बदमाशों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ईसापुर निवासी शाहरुख उर्फ कुंदन नट समेत चार अपराधी शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बिहार के करीब 15 जिलों में डकैती&comma; लूट और हथियारबंद वारदातों को अंजाम दे चुका है&period; गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल&comma; चार जिंदा कारतूस&comma; एक कट्टा&comma; स्कॉर्पियो वाहन&comma; टेप सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है&period; पुलिस का मानना है कि बरामद हथियारों और सामान का इस्तेमाल गिरोह वारदातों को अंजाम देने में करता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क&comma; सहयोगियों और अन्य जिलों में फैले आपराधिक कनेक्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और इसकी गिरफ्तारी से कई जिलों में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि इस गैंग पर पुलिस की काफी समय से नजर थी&comma; लेकिन आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे&period; उन्होंने बताया कि गिरोह डकैती के साथ-साथ ड्रग्स और शराब के अवैध कारोबार में भी संलिप्त था&period; पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

खुले नाले ने ली मासूम की जान, नगर परिषद की लापरवाही पर फूटा गुस्सा