जीसस एंड मैरी अकैडमी में ASISC जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> हाजीगंज स्थित जीसस एंड मैरी अकैडमी में रविवार को एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन School Certificate &lpar;ASISC&rpar; के तत्वावधान में जोनल स्तरीय डिक्लेमेशन &lpar;भाषण कला एवं व्याख्यान&rpar; प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न ICSE विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी वक्तृत्व कला&comma; आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक&comma; शैक्षिक और समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन पटना कॉलेज&comma; पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ&period; नकी अहमद जॉन तथा पारनासस अकादमी ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज की संस्थापक एवं निदेशक प्रिया मनीष कुमार ने किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए वक्तृत्व कला को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में जीसस एंड मैरी अकैडमी की मायरा पैट्रिक प्रथम&comma; डॉन बॉस्को अकादमी की इशानी इरा द्वितीय तथा इंटरनेशनल स्कूल&comma; पटना की शांभवी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में डॉन बॉस्को अकादमी के धैर्य पांडेय प्रथम&comma; द किर्क व्यू स्कूल&comma; गया की श्रुति सिंह द्वितीय और कार्मेल हाई स्कूल&comma; पटना की आर्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल&comma; बांकीपुर की सरोश अफरीन प्रथम&comma; कार्मेल हाई स्कूल&comma; पटना की समीक्षा नायर द्वितीय तथा सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल&comma; पटना की अरुणिमा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय की प्राचार्या पूजा ऐन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास&comma; तार्किक चिंतन और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों&comma; शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक पैट्रिक ने किया&comma; जबकि मंच संचालन शिक्षक आदित्य रस्तोगी एवं इनोस जॉर्ज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक&comma; छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को गोद लेकर बांटी पोषण पोटली, सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी रहे मौजूद

प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटीं, सरकार ने वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

मिशन SAFAR के तहत कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण