झपट्टा मार व जालसाजी कर पैसा लूटने वाले दो युवक को किया गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">औरंगाबाद&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> जिला पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।आगे पुलिस ने बताया कि इन दिनों इन सदस्यों की भूमिका जिले में अहम थी और हमेशा घटनाओं का अंजाम देते रहते थे। पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी सतीश शरण बिहारी व पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव ने मंगलवार की दोपहर शहर के एक बैंक में छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों जिले में कोढ़ा गिरोह सक्रिय थी और विभिन्न बैंकों से पैसा लेकर निकलने वाले ग्राहकों को नए नए तरीकों से छल कर व झपट्टा मारकर व गाड़ी को डिक्की खोलकर पैसा चोरी करने के फिराक में लगे रहते थे। प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला आसूचना इकाई के सहयोग से झपट्टा मार गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में मंगलवार की दोपहर शहर के बैंक ऑफ इंडिया में जब चेकिंग की गई तो दो व्यक्तियों को निशानदेही पर पकड़ा गया। पूछताछ व जांच पड़ताल के क्रम में इनके पास से चोरी का एक मोटरसाइकिल 220cc पल्सर&comma; मोबाइल 03&comma; सिम कार्ड 05&comma; खुजली करने वाला 06 पुड़िया पाउडर&comma; 01 पीस लोहे का बनाया हुआ डिक्की खोलने का मास्टर चाबी बरामद किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों का पहचान विकास कुमार यादव उर्फ मनीष पिता स्वर्गीय प्रेम लाल यादव ग्राम- नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा&comma; जिला कटिहार एवं अमन कुमार यादव पिता ललन यादव ग्राम थाना रौतारा&comma; जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के निशानदेही पर और जगह छापेमारी की जा रही है। वैसे पुलिस अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने में जुटी है। कहीं से भी कोई अपराध की घटना नहीं होने दिया जाएगा। अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे अपराध गिरोह से लोग सतर्क व सावधान रहें और कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो पुलिस की मदद लें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित