जत्थेदार अवतार सिंह हित की पहली पुण्य तिथि पर अरदास समागम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित की पहली पुण्य तिथि पर उनकी याद में तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा अरदास समागम रखा गया। इस मौके पर तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह ने विशेष तौर पर पहुंचकर जत्थेदार अवतार सिंह को याद किया। सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा जत्थेदार अवतार सिंह हित ने प्रधान रहते तख्त साहिब में नई सराय&comma; म्यूजियम&comma; सहित सुधार के अनेक कार्य करवाने के लिए जो ख्वाब देखे थे कमेटी उन्हें पूरा करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब कमेटी के मीडिया प्रभारी सुद्दीप सिंह ने बताया की जत्थेदार अवतार सिंह हित की मीठी याद मनाने हेतु परसो रोज से श्री अखंड पाठ साहिब रखे गए थे जिनकी आज समाप्ति हुई। उसके बाद भाई नविंद्र सिंह एवम अरविंद सिंह निरगुन के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया। ज्ञानी दलजीत सिंह द्वारा कथा की गई। इस मौके पर सुप्रीटेंड दलजीत सिंह&comma; मैनेजर हरजीत सिंह&comma; त्रिलोक सिंह निषाद भी मोजूद रहे। सरदार सुदीप सिंह ने बताया की दिल्ली में भी जत्थेदार अवतार सिंह हित की याद में अनेक कार्यक्रम किए गए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित