अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज के कर्मी का मनमानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> नरपतगंज क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में आज सोमवार को 9&colon;00 से गर्भवती महिला 10&colon;10 बजे तक पीड़ा से चिल्लाती रही&comma; परंतु अस्पताल में ताला लटका रहा। 10&colon;00 बजे जब मैं अस्पताल के रास्ते जा रहा था तो देख की गर्भवती महिला पीड़ा से छटपटा रही है और अस्पताल में ताला लटका हुआ है। मौके पर उपस्थित एक सुरक्षा गार्ड बजरंग कुमार परिसर में बैठे हुए थे। सुरक्षा गार्ड को मुख्य द्वार के पास जहां ताला लगी हुई थी बुलाकर पूछा कि आज अस्पताल में छुट्टी तो नहीं है&comma; तो उन्होंने बताया कि मुझे मालूम नहीं है। अस्पताल का चाबी एएनएम शारदा चौरसिया के पास है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित सफाई कर्मी ने बताया कि हम 8&colon;00 बजे सुबह से अस्पताल सफाई करने के लिए मौजूद हैं 10&colon;00 बज गया है अभी तक अस्पताल बंद है। गर्भवती महिला के साथ में आए महिला से पूछे जाने पर उन्होंने भी बताया कि हम लोग मरीज को लेकर दो घंटा से अस्पताल में हैं ताला लगा हुआ है । इस बाबत नरपतगंज प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश मंडल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी ड्यूटी पर कौन है पता नहीं है&comma; पता कर बताते हैं। वहीं अस्पताल परिसर में लगे चापा कल आज 4 महीने से खराब है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मरीज को पानी पीने में काफी दिक्कत हो रही है। परंतु अस्पताल के किसी भी कर्मी का ध्यान इस तरफ नहीं जाता है। उपस्थित सुरक्षा गार्ड ने कहा अस्पताल के जितने भी कर्मी है पीने के लिए पानी अपने साथ में लाते हैं&comma; इसलिए चापा कल खराब है। जबकि अस्पताल में कुल 6 कर्मी कार्यरत हैं जिसमें डॉक्टर कविता कुमारी एवं मोहम्मद रजिउद्दीन&comma;एएनएम शारदा चौरसिया&comma; शकुंतला रानी&comma;जीएनएम हरि बिलोनिया&comma; कार्यालय परिचारक शंभू प्रसाद यादव के अलावे तीन सुरक्षा गार्ड रहते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जितने भी बड़े-बड़े वादे कर लें ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित