नीट यूजी 2026 को लेकर अररिया प्रशासन अलर्ट, डीएम की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>जिले में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट &lpar;यूजी&rpar; 2026 परीक्षा के सफल&comma; शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति &lpar;DLCC&rpar; की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच &lpar;फ्रिस्किंग&rpar; की जाए। साथ ही मोबाइल&comma; स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की कड़ाई से जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की प्रतिरूपण &lpar;इम्पर्सोनेशन&rpar; की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जाए। सभी केंद्राधीक्षकों को पेयजल&comma; बिजली&comma; स्वच्छता&comma; बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने&comma; सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस&comma; प्राथमिक उपचार&comma; चिकित्सा दल एवं अग्निशमन वाहन उपलब्ध रखने का निर्देश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें ताकि परीक्षा निष्पक्ष&comma; सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नवनील कुमार&comma; विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ&period; रामबाबू कुमार&comma; नोडल पदाधिकारी कुमार राघवेंद्र&comma; विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा