मोहर्रम पर शांति-सौहार्द की अपील, बरबीघा थाना में SDO-SDPO ने की शांति समिति बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>आगामी मोहर्रम पर्व को भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बरबीघा थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>SDO की अपील और चेतावनी&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक को संबोधित करते हुए SDO प्रियंका कुमारी ने जिलेवासियों&comma; खासकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल&comma; शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा&comma; त्योहार खुशियों के प्रतीक होते हैं। इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।&&num;8221&semi;&lowbar;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या विवाद पैदा करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। <em>&&num;8220&semi;माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश करने वालों पर कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए है।&&num;8221&semi;<&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बैठक में मंथन और मौजूद लोग&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शांति व्यवस्था कायम रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान बरबीघा थानाध्यक्ष&comma; पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी&comma; भारी संख्या में पुलिस बल के जवान&comma; स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रशासन का संदेश&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बरबीघा प्रशासन ने सभी समुदायों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें&comma; ताकि समय रहते हालात काबू किए जा सकें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि वह पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा