कन्या प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में वार्षिक उत्सव सह दीक्षांत समारोह आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय&comma; नवाबगंज में शनिवार को वार्षिक उत्सव सह दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख मनोज यादव&comma; पंचायत समिति सदस्य कुलदीप यादव&comma; सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजकिशोर राम&comma; पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देवाशीष रक्षित एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला&comma; जहां दर्जनों की संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>छात्र-छात्राओं ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सोशल मीडिया के प्रभाव और दुष्प्रभाव पर आधारित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। फेसबुक&comma; व्हाट्सएप&comma; इंस्टाग्राम और टिकटोक जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े विषयों पर आधारित नृत्य&comma; नाटक एवं गीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति को देख अभिभावकों ने जमकर सराहना की और विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रमुख का संबोधन &colon; शिक्षा की ज्योति जलाए रखें &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि &&num;8220&semi;जीवन में मेहनत और लगन से पढ़ाई करें&comma; सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में ऐसे शिक्षक बहुत कम मिलते हैं&comma; जो विद्यालय को अपने परिवार की तरह चलाते हैं। उन्होंने मौके से घोषणा किया कि विद्यालय को 40 लीटर का आरओ फिल्टर अपने योजना से जल्द लगा रहे हैं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव&comma; पंचायत समिति सदस्य कुलदीप यादव&comma; सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजकिशोर राम&comma; प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी&comma; शिक्षिका ललिता कुमारी&comma; कंचन कुमारी&comma; स्वर्णलता कुमारी&comma; मुमताज आलम&comma;सरिता कुमारी&comma; रंजू कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की