कल पटनासिटी बंद करने का आह्वान!

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> लगातर बढ़ रही अपराध की घटनाएं को लेकर लोगों में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है&period; इसी को लेकर कल यानी 4 अप्रैल सोमवार को पटनासिटी को बंद करने का आह्वान किया है। जिसमे कई व्यवसाय संघ के साथ कांग्रेस&comma; राजद&comma; सीपीआई &lpar;एम&rpar; भाकपा &lpar;माले&rpar;&comma; आम आदमी पार्टी एवं जन संघर्ष मोर्चा सहित कई लोगों ने बंद करने का आवाह्न किया हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को चौक स्थित जालान भवन में पुलिस और व्यवसाय के साथ बैठक किया गया। जहाँ इस बैठक में पटना सिटी पूर्वी एसपी&comma; पटना सिटी डीएसपी समेत पटना सिटी के कई थानाध्यक्ष मौजूद रहे&period; पुलिस के साथ व्यवसाइयों के बैठक के बाद व्यवसाय वर्ग की मायूसी दूर हुई है और व्यवसाईयों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने 72 घंटो में अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। अगर 72 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यवसाय वर्ग 4 अप्रैल को पूरा पटना सिटी बन्द कर सरकार और पुलिस प्रशासन का कड़ा विरोध करेंगे। वहीं ताजा अपडेट आपको बतादें की प्रतिष्ठित व्यवसाय प्रमोद बागला हत्याकांड में कुल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस के इस एक्शन के बाद कल का माहौल कैसा रहता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज्ञात हो कि बीते बुधवार और गुरुवार को पटना सिटी में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पटना में बदमाशों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देकर लगातार पटना पुलिस को खुलेआम चुनौती दिया जा रहा है&period; चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खाद्य तेल के प्रतिष्ठित व्यवसाय प्रमोद बागला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो वहीं अगले दिन खाजेकलां थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर सिंदूर का दुकान करने वाले कारोबारी मंटू प्रसाद के पुत्र 19 वर्षीय सन्नी कुमार की गोली मार हत्या कर दी गई। पटना सिटी में 36 घंटे के अंदर हत्या की यह दूसरी वारदात है&period; जिसके बाद से ही इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त है। लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक : भूमि विवाद जल्द निपटाएं, शराब माफियाओं पर कसे शिकंजा

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष