बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बसों को बंद कर दिया है

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; राकेश<&sol;strong> बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की बसों को बंद कर दिया है। बस चालक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भागन विगहा ओपी के पतासँग गांव के समीप एनएच-20 से सटे पेट्रोल पंप के पास बस चालक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सुरक्षा का गुहार लगाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस पड़ाव में कुछ लोगों ने बस कंडक्टर नालन्दा के भागन वीघा निवासी जित्तू के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से गुस्साए बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की सभी बसों को बंद कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बस चालकों का कहना है कि अक्सर बख्तियारपुर बस स्टैंड में चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। वहाँ के एजेंट भी बचाव को लेकर कोई पहल नहीं करते हैं। यात्रियों से भी अक्सर कहासुनी हो जाती है। बस चालक एवं कंडक्टर ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं&comma; तब तक वे बसें नहीं चलाएंगे। इस हड़ताल के कारण बख्तियारपुर और बिहार शरीफ के बीच आवागमन पर बुरा असर पड़ा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार शरीफ से बख्तियारपुर के लिए रोजाना 35 से 40 बसों का परिचालन होता है। ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्री बिहार शरीफ से बस पकड़कर बख्तियारपुर जंक्शन जाते हैं। हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अनुत्तीर्ण बालिकाओं के लिए “हाई स्कूल कार्यक्रम” बना नई उम्मीद, 213 छात्राएं हुईं सफल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न