आक्रोशित अधिवक्ता संघ कल न्यायायिक कार्य से अलग रहेगें

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> दानापुर व्यवहार न्यायालय के एसोसिएशन संघ उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंदकिशोर शर्मा को गैर कानूनी रूप से गिरफ्तार करने एवं हथकड़ी लगा कर कोर्ट में प्रस्तुत करने से पटना जिला के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लिहाजा &&num;8216&semi;पटना सिटी&comma; पटना&comma; दानापुर&comma; मसौढ़ी एवं पालीगंज अधिवक्ता संघ&&num;8217&semi; ने भी नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पटना उच्च न्यायालय से किया है। साथ ही थानेदार के कृत्य के विरोध में कल गुरुवार को न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि बीते 10 जून को सड़क दुर्घटना में ट्रक और मारुति की टक्कर हुई थी इस मामले में भोजपुर के निवासी जितेंद्र सिंह ने नौबतपुर थाना में रंगदारी का मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंद किशोर शर्मा को गिरफ्तार कर हथकड़ी पहनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जिसके बाद अधिवक्ता संघ में लगातार आक्रोश व्याप्त है। वही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 6 की ओर से एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंद किशोर शर्मा को जमानत दे दी गई है। फिलहाल अधिवक्ता संघ ने नौबतपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्तगी की मांग की है। अब देखना होगा कि कब तक नौबतपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होती हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मद्रिद में हिंदी गुरुकुल स्पेन की काव्य गोष्ठी, प्रवासी कवियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ