उपद्रवियों द्वारा छठ घाट पर तोड़फोड़ किये जाने से लोगों में आक्रोश, पुलिस ने मामले को कराया शांत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के पथराहा पंचायत वार्ड संख्या 06 में सुरसर नदी किनारे बने छठ घाट पर कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की&comma;जिससे लोग काफी आक्रोशित थे । स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आस्था का महापर्व छठ व्रत के लिए सुरसर नदी किनारे छठ घाट तैयार करके केले के पेड़ आदि से सजाया गया था। बुधवार की संध्या छठ व्रतियों के द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए&period; आज गुरुवार की अहले सुबह जब छठ घाट पर सुबह का अर्ध्य देने पहुंचे&comma;तो देखा कि घाट पर केले का पेड़ आदि को तोड़कर उक्त स्थल तहस-नहस कर दिया गया है&comma;जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीएसपी फारबिसगंज &comma;अंचल पदाधिकारी नरपतगंज तथा घुरना ओपीध्यक्ष को दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों की सूचना पर अंचल पदाधिकारी नरपतगंज शम्भू प्रकाश एवं घुरना थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया एवं जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया&comma;परंतु ग्रामीण उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पुलिस ने मामले को शांत कराया&comma;तब कहीं जाकर छठ व्रतियों ने सुबह का अर्ध्य अर्पित किया। वहीं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जांच कर दोषियों पर उचित कर्रवाई करने की मांग की है&period; जबकि इस बाबत संवाददाता द्वारा घूरना ओपी अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!