अमृत महोत्सव राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का आन्दोलन है : मंत्री उपेन्द्र तिवारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> रतसर प्रदेश सरकार में खेल&comma;युवा कल्याण एवं पंचायती विभाग राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का आन्दोलन है। बुद्ववार की देर शाम गड़वार विकास खण्ड स्थित रामपुर भोज गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान कही। इस दौरान चौपाल में क्लीन इन्डिया के तहत मौजूद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नही पहुंच पा रहा है। हर हाल में तीन दिनों के अन्दर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही चौपाल में आए लोगों को बताया कि 7 दिसम्बर को फेफना में सामुहिक विवाह समारोह आयोजित कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस समारोह में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्याओं के खाते में 35 रुपए हजार नकद&comma; 10 हजार रुपए का गृहस्थी का सामान और 6 हजार रुपए कार्यक्रम के आयोजन में खर्च किए जाएगे। कार्यकर्त्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत प्रत्येक गांव में पात्र वरिष्ठ लाभार्थी को चिन्हित करे। उनकी शारीरिक दुर्वलता के अनुसार व्हील चेयर&comma; श्रवण यन्त्र&comma; कृत्रिम दांत&comma; चश्मा&comma; छड़ी&comma; बैसाखी&comma; वाकर आदि यन्त्र वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर टुनटुन उपाध्याय&comma; पिन्टू पाठक&comma; डा० मदन राजभर&comma; खण्ड विकास अधिकारी राम अशीष&comma; शिक्षा विभाग से राजेश मिश्रा&comma; डा० अमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद