कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ नमाज अदा कर अमन-शांति व तरक्की की मांगी दुआ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> मुकद्दस माहे रमजान के समापन के बाद ईद का त्योहार पूरे अकीदत&comma; एहतराम और उल्लास के साथ मनाया गया&period; सुबह होते ही सबसे पहले ईद की नमाज अदा की गई&comma; जिसमें राजधानी पटना समेत फुलवारी शरीफ और आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे&period; नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर मुल्क&comma; राज्य और शहर में अमन-शांति&comma; तरक्की&comma; खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक देखने को मिली&period; छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़ों में सज-धज कर अपने अभिभावकों के साथ नमाज अदा करने पहुंचे&period; बुजुर्ग&comma; नौजवान और बच्चे सभी वर्ग के लोगों की मौजूदगी ने ईद की खुशियों को और भी खास बना दिया&period; अधिक भीड़ होने के कारण कई जगहों पर लोगों ने मस्जिदों की छतों और सड़कों पर भी नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे&period; रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा&period; राजधानी पटना के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया&comma; ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजधानी के मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे हाई कोर्ट मस्जिद&comma; पटना जंक्शन&comma; सब्जीबाग&comma; पीर दमड़िया&comma; फकीरबाड़ा&comma; सुल्तानगंज&comma; राजाबाजार&comma; समनपुरा&comma; शेखपुरा&comma; हमीदपुर कुर्जी&comma; बांस कोठी&comma; संगम कॉलोनी&comma; मैनपुरा&comma; दुजरा&comma; लालकोठी दानापुर&comma; सगुना मोड़&comma; छोटी व बड़ी खगौल&comma; जमालुद्दीन चक&comma; दीघा&comma; चितकोहरा&comma; पहाड़पुर&comma; अनीसाबाद के साथ-साथ फुलवारी शरीफ के खानकाह-ए-मुजीबिया&comma; काजी नगर कॉलोनी&comma; अहमद कॉलोनी&comma; मिन्हाज नगर&comma; शाही संगी मस्जिद&comma; मिल्लत कॉलोनी&comma; बौली&comma; महत्वाना&comma; लाल मियां की दरगाह&comma; मिलकियाना&comma; ईसापुर&comma; खलीलपुरा&comma; सबजपूरा&comma; नया टोला&comma; बोली मोहल्ला&comma; कर्बला&comma; गुलिस्तान मोहल्ला&comma; नोहसा&comma; परसा बाजार&comma; अब्दुल्लाह चक जानीपुर&comma; अकबरपुर&comma; बेउर&comma; भुसौला दानापुर समेत तमाम इलाकों में ईद की नमाज अदा की गई&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी&period; हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला&period; बच्चों में खास उत्साह रहा&comma; वहीं बड़े-बुजुर्गों ने भी इस मौके पर एक-दूसरे को दुआएं दीं&period; लोग अपने रिश्तेदारों&comma; दोस्तों और परिचितों के घर जाकर ईद की खुशियां साझा करते नजर आए। ईद की नमाज के बाद खुतबे में उलेमाओं ने कहा कि रमजान हमें सब्र&comma; परहेजगारी&comma; रहमदिली और इंसानियत का पैगाम देकर गया है&period; हमें चाहिए कि हम इन शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में उतारें और समाज में भाईचारा&comma; मोहब्बत और एकता को मजबूत करें&period; उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं&comma; बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्यार&comma; सम्मान और मदद का संदेश भी देती है। नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह से दुआ की कि देश में हमेशा अमन-शांति कायम रहे&comma; हर व्यक्ति खुशहाल रहे&comma; समाज में आपसी सौहार्द बना रहे और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहे&period; त्योहार को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च