नन्हे-मुन्नों का कमाल : स्पोर्ट क्लाइंबिंग में दिखा हुनर, सुनहरे भविष्य की आहट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&period; अजीत&period;<&sol;strong>पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक दिवसीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग कैंप में नन्हे-मुन्नों ने अपने जज़्बे और हुनर का ऐसा जलवा दिखाया कि सब दंग रह गए&period; इस मौके पर कई स्कूलों के बच्चे बड़ी उत्सुकता के साथ क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़ते-उतरते नजर आए&period; छोटी उम्र में ही उनके हौसले और आत्मविश्वास ने संकेत दिया कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइंबिंग का भविष्य बेहद उज्ज्वल है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैंप का उद्देश्य था बच्चों को इस रोमांचक खेल से जोड़ना और उनमें शारीरिक मजबूती&comma; मानसिक संतुलन व आत्मविश्वास विकसित करना&period; आयोजकों के मुताबिक&comma; शुरुआती स्तर पर ही बच्चों को अवसर देने से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन कर सकते हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान ने कहा कि छोटे बच्चों को क्लाइंबिंग सीखते देखना बेहद प्रेरणादायक है&period; यह साफ संकेत है कि आने वाले समय में यही नन्हे-मुन्ने बड़े खिलाड़ी बनेंगे&period; वहीं&comma; एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया कि स्कूल स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देना नई शिक्षा नीति 2020 और खेलो भारत नीति 2025 की भावना के अनुरूप है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैंप में बच्चों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि अब खेलों की नई पीढ़ी सिर्फ पारंपरिक विधाओं तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि नए-नए खेलों में भी अपना हुनर आजमा रही है&period; स्पोर्ट क्लाइंबिंग जैसे एडवेंचर गेम में नन्हे-मुन्नों का यह कमाल आने वाले समय में बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप