बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24। <&sol;strong>राज्य में विशेष विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। इस संबंध में 23 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।<br>जारी आदेश के अनुसार 24 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को सामान्य अवकाश नहीं दिया जाएगा। हालांकि&comma; केवल विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ही छुट्टी स्वीकृत की जा सकेगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक &lpar;DGP&rpar; बिहार की स्वीकृति के बाद अपर पुलिस महानिदेशक &lpar;विधि-व्यवस्था&rpar;&comma; बिहार&comma; पटना द्वारा जारी किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस मुख्यालय ने आदेश की प्रति राज्य के सभी महानिदेशक&comma; अपर पुलिस महानिदेशक&comma; पुलिस महानिरीक्षक &lpar;IG&rpar;&comma; पुलिस उप-महानिरीक्षक &lpar;DIG&rpar;&comma; क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों&comma; रेल पुलिस&comma; विशेष शाखा&comma; आर्थिक अपराध इकाई &lpar;EOU&rpar;&comma; आतंकवाद निरोधक दस्ता &lpar;ATS&rpar;&comma; प्रशिक्षण शाखा सहित सभी संबंधित पुलिस इकाइयों को भेजी है। इसके अलावा राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक &lpar;SSP&rpar;&comma; पुलिस अधीक्षक &lpar;SP&rpar;&comma; बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस &lpar;BSAP&rpar;&comma; प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य संबंधित कार्यालयों को भी निर्देशित किया गया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य में विशेष विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है और अगले आदेश तक सभी पुलिस इकाइयों को अवकाश संबंधी इस निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मगध क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर IG विकास वैभव की बड़ी पहल

परीक्षा के बाद दीदियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

2.5 इंच के छोटे चीरे से सफल हृदय सर्जरी, 20 वर्षीय युवती को मिला नया जीवन